फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उर्वरक बिक्री केंद्रों के निरीक्षण में मिली खामियां, सचिव को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खरीफ सीजन के बीच मंगलवार को संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार ने जिले के निजी और सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान जमानिया स्थित एक सहकारी उर्वरक केंद्र पर वितरण रजिस्टर का रखरखाव नहीं मिलने पर संबंधित सचिव को चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने उर्वरक वितरण व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक ने कहा कि किसानों को उनकी खतौनी के आधार पर ही उर्वरक का वितरण किया जाए। वितरण रजिस्टर में प्रत्येक किसान की भूमि का विवरण और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन किया जा सके।
उन्होंने सभी निजी एवं सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर रेट बोर्ड और स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन उर्वरक की बिक्री का विवरण दर्ज करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों में उर्वरक की कालाबाजारी और अवैध निकासी रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी स्थिति में जिले से उर्वरक की खेप दूसरे राज्यों में नहीं जानी चाहिए। अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें