फर्जी ढंग से संचालित हो रहे एक निजी अस्पताल संचालक के विरुद्ध एसीएमओ डा. एसडी वर्मा ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया। अस्पताल हेतिमपुर गांव के पास एनएच 24 पर संचालित हो रहा था।
एनएच 24 हेतिमपुर स्थित एक अस्पताल फर्जी तरीके से संचालित किया जा रहा था। शिकायत पर सीएमओ ने इसकी जांच एसीएमओ डा. एसडी कुमार को सौंपी। डा. एसडी कुमार ने अस्पताल की जांच की तो अस्पताल में मरीज भर्ती मिले। जांच में फर्जी ढंग से अस्पताल संचालित होते पाया गया। इस पर डा.एसडी वर्मा ने कोतवाली में अस्पताल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि एसीएमओ डा. एसडी वर्मा की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।