फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मार्निग रेड डाला गया। उपखंड अधिकारी अभिषेक राय के नेतृत्व में बिरनो उपकेंद्र के बरही, सियारामपुर, मरदह उपकेंद्र के गोविंदपुर, हालपुर और पृथ्वीपुर उपकेंद्र के महाहर में विद्युत विभाग की टीम द्वारा मॉर्निंग रेड किया गया। इसमें विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

बरही में बाजार में विद्युत चोरी में 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया। साथ ही साथ चार लोगों के मीटर के टैरिफ में बदलाव किया गया और छह उपभोक्ताओं के कनेक्शन की क्षमता बढ़ाई गई। महाहर में छह लोगों पर एफआईआर, दो लोगों के मीटर का टैरिफ में बदलाव और चार लोगों के कनेक्शन के भार में वृद्धि की गई। टीम द्वारा विद्युत बकाया में तीन लोगों का कनेक्शन भी काटा गया। मीटर से अलग केबल खींचकर इस्तेमाल कर रहे कुल 17 लोगों पर संबंधित धारा में एफआईआर किया गया। चेकिंग टीम के प्रभारी उपखंड अधिकारी अभिषेक राय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आगे भी रोस्टर के अनुसार मॉर्निंग रेड पड़ सकता है। वहीं दस हजार से ऊपर के बकायेदारों का भी सूची बनी हुई है, जिसमें ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं को सूची के आधार पर प्रतिदिन चेकिंग के दौरान पकड़कर केबिल काटी जाएगी। इधर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली विभाग की रेड पड़ने से चोरी से विद्युत उपयोग करने वाले लोग पोल से अपने तार उतारने लगे। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता नीरज कुमार सोनी, प्रेमचंद्र, मिथलेश कुमार यादव, मीटर जेई जितेंद्र प्रताप सिंह, महतिम यादव, लाइनमैन सिकंदर कुमार के साथ विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें