फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के माध्यम से पास हो सकेंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2020 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट एवंकंपार्टमेंट के माध्यम से पास होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। परीक्षार्थी आगामी 20 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपने आवेदन को अपलोड करा सकते हैं। फेल परीक्षार्थी अपने प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा शुल्क, एक आवेदन पत्र और अंक पत्र की छाया प्रति उन्हें उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी को एक विषय में परीक्षा देने के लिए 256.50 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी को एक विषय या एक प्रश्न पत्र के लिए 306 रुपये जमा करना पड़ेगा। हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट के तहत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकता है। जबकि कंपार्टमेंट के तहत दो विषयों में फेल परीक्षार्थी किसी एक विषय की परीक्षा में भाग ले सकता है। अगर वह इस परीक्षा से संबंधित विषय में पास हो जाता है तो वह दूसरे फेल विषय में बोर्ड के नियमानुसार स्वत: पास कर दिया जाएगा। इंटरमीडिएट स्तर पर मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग में परीक्षार्थी अगर किसी एक विषय में फेल है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग ले सकता है। इसके अलावा कृषि-एक एवं दो भाग के निर्धारित विषय में किसी एक प्रश्न पत्र और व्यवसायिक वर्ग में निर्धारित ट्रेड के किसी एक प्रश्न पत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया है कि इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए समय से आवेदन अपलोड करा लें। परीक्षा के दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं। प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की तिथि कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद घोषित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें