फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पुरोधा जनेश्वर मिश्र की मनाई गई जयंती 15-25-28

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लोहिया भवन में समाजवादी पुरोधा जनेश्वर मिश्र की 87वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही उनकी स्मृति में पार्टी कार्यालय पर पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जंगीपुर के सपा विधायक डा. विरेंद्र यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा कि जनेश्वर मिश्र खाटी समाजवादी थे। वह समाजवादी आंदोलन व चिंतन की पाठशाला थे। अन्याय, शोषण, अत्याचार, भेदभाव, पूंजीवाद और जोर जुलुम के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। गरीबों एवं शोषितों के लिए उनके मन मे गहरी पीड़ा थी। वह हमेशा लोगों से कहा करते थे कि गरीबों के आंसुओं को पोछना ही सच्चा समाजवाद है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने आजीवन सरलता और सादगी नहीं छोड़ी। डा. लोहिया ने कहा था कि जनेश्वर जैसा एक भी नेता अगर मुल्क में रहेगा तो तानाशाही ताकत देश में कभी भी अपना सर नहीं उठा सकती। उनके मन में बचपन से ही सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों के प्रति विद्रोह की भावना थी। जिपं अध्यक्ष आशा यादव ने कहा कि सदैव सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के पैरोकार रहे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व प्रमुख विजय यादव, अशोक बिंद, सदानंद यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आत्मा यादव, डा. समीर सिंह, तहसीन अहमद, संग्राम बिंद, बलराम यादव, दिनेश यादव, डा. सीमा यादव, आजाद राय, नन्हे, आदित्य यादव मौजूद रहे। विचार गोष्ठी का संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें