फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की रकम लेकर फुर्र हुआ व्यवसायी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गल्ला व्यवसायी और उसके भाइयों द्वारा राजपुर और करीमुदीनपुर सहित कई गांव के किसानों का करीब तीन करोड़ रुपये लेकर गायब होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया। किसानों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

किसानों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब 16 वर्षों से गल्ला व्यवसायी को धान और गेहूं की बिक्री उधार ही देते आ रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर उससे बिक्री का पैसा लेते थे। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी आलू, प्याज, चना, मसूर और गेहूं की बिक्री की गई थी। गल्ला व्यवसायी से पैसा नहीं लिया गया था। किसानों ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व परिवार सहित कहीं जा रहा था तो उन्हें शंका हुई। लेकिन वह यह कह कर गया कि वह अपने किसी रिश्तेदार के शादी में जा रहा है। चार-पांच दिनों बाद जब उसको फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। अभी तक उसके परिवार का कहीं पता नहीं है। किसानों ने बताया कि साल भर की पूंजी उसके यहां जमा थी। अब उसके फरार होने के बाद उनके पास भुखमरी के सिवा अन्य कोई रास्ता नहीं बचा। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें