फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बस ने टोटो में मारा धक्का, सड़क पर गिरकर बालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के रौजा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रविवार को टोटो और बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में टोटो से सड़क पर गिरकर बालक की मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में वाहन की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

नबाबगंज निवासी अंश वर्मा (5) बड़े भाई आर्यव वर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टोटो से रौजा की तरफ जा रहा था। इधर लंका की ओर से एक अनियंत्रित बस ने रौजा बस स्टैंड के पास एक टोटो को धक्का मार दिया। टोटो अनियंत्रित होकर दूसरे टोटो से जा भिड़ी। इसमें बैठा अंश सड़क पर गिरकर अचेत हो गया।
इधर, चालक बस लेकर भागने की फिराक में दाहिनी तरफ जैसे ही स्टेयरिंग काटा, बस का पहिया बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए आगे बढ़ गया। आसपास के लोगों ने घायल अंश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से मुहल्ले में लोगों की भीड़ लग गई। मुहल्लेवासी परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

इधर, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बस को बरामद करने और चालक की गिरफ्तारी के लिए चिह्नित करना शुरू कर दिया लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें