फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बड़ा हादसा : सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर फटा, 4 झुलसे, अफरा-तफरी, अस्पताल ले जाया गया

Sun, 09 Mar 2025 05:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया में सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर फटने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में चार लोग बुरी तरह से झुलस गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उसिया गांव के मोती नगर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फट गया। इससे 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में सभी घायलों को दिलदारनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घायलों में महताब खान पुत्र दाऊद, कृष्णा राजभर पुत्र गुड्डू राजभर, महताब खान पुत्र तउवाब खान और अदनान खान पुत्र खालिद खान शामिल हैं। सभी घायलों का दिलदारनगर के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायलों में कृष्णा राजभर की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सेवराई एसडीएम लोकेश कुमार और जमानिया क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने दिलदारनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा के साथ मौके का जायजा लिया। अधिकारियों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वही ग्रामीणों ने बताया कि उसिया ग्राम सभा अंतर्गत मोतीनगर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला हुआ था। जिसको बदलने के लिए आज टेंपो से दूसरा ट्रांसफार्मर आया था। पुराना ट्रांसफार्मर उतारकर नया लगाया गया और बिजली आपूर्ति शुरू करते ही उसमें तेज धमाका के साथ आग लग गया ट्रांसफार्मर का तेल पड़ने के कारण वहां मौजूद सभी लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जमानिया गिरीश चंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बिजली विभाग के बिना जानकारी के ही ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जा रहा था जिससे यह घटना घटित हुई है। संबंधित जेई के द्वारा तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। आवश्यक अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच कराई जा रही है कि किसके द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें