उन्होंने कहा कि इनका मकान सरकार ने गिरा दिया और इनके लाइसेंस निरस्त कर दिए। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को ध्वस्त करने का भी उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मंदिर का प्रारूप खत्म करके उसको पर्यटन स्थल बना दिया है। अब वहां कुछ नहीं बचा है। वहां गंगा नदी को भी पाटने का काम सरकार कर रही है।
सैकड़ों मंदिर वहां तोड़ दिए गए। ये कैसे धर्माधिकारी लोग हैं, जिन्होंने प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों तक को तोड़ डाला। वाराणसी के नाम पर वोट लेते हैं लेकिन वाराणसी में इन्होंने कुछ नहीं किया। इस मौके पर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व मंत्री रंगनाथ दुबे, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व एमएलसी विजय प्रताप, रामचंद्र गौतम, अमरजीत, सुभाष राम, डॉ. पप्पू, धर्मेंद्र मिश्रा तथा जिला अध्यक्ष अजय कुमार भारती आदि उपस्थित रहे।