फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: सांसद अफजाल अंसारी की 12 करोड़ 50 लाख की संपत्ति कुर्क, लखनऊ में गाजीपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 28 Oct 2022 06:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर से बसपा के सांसद अफजाल अंसारी की लखनऊ में 12 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।
विज्ञापन
लखनऊ में कुर्की की कार्रवाई करती गाजीपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की लखनऊ स्थित बेनामी अचल संपत्ति को जनपद पुलिस ने शुक्रवार को मुनादी कराकर कुर्क कर लिया। इसका बाजार मूल्य 12 करोड़ 50 लाख रुपये है। गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई इस कार्रवाई से समर्थकों एवं अन्य लोगों में खलबली है।  

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने 17 अक्तूबर को एसपी रोहन पी बोत्रे को आख्या रिपोर्ट दी थी। उनकी संस्तुति पर डीएम आर्यका अखौरी ने 23 अक्तूबर को कुर्की का आदेश दिया था। गुरुवार को लखनऊ के जिलाधिकारी ने भी कुर्की का आदेश जारी कर दिया।

जिससे लखनऊ पहुंची जनपद पुलिस टीम ने डाली बाग मुहल्ला के तिलक मार्ग राममोहन राय वार्ड 15 में बटलरगंज एक्सटेंशन बंधा स्थित सांसद की पत्नी फरहत अंसारी के नाम से दर्ज भू-संपत्ति पर बने भवन को कुर्क कर लिया। इसका बाजार मूल्य 12 करोड़ 50 लाख रुपये आंका गया है। 
विज्ञापन

पढ़ें: 59 साल के मुख्तार अंसारी पर दर्ज हैं 59 मुकदमे, कभी था इकलौता डॉन, अभी दहशत में कटती है एक-एक रात

इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अवैध ढंग से अर्जित किए गए धन से सांसद अफजाल अंसारी ने अपनी पत्नी फरहत अंसारी के नाम से दर्ज भू-संपत्ति पर भवन एवं चहारदीवारी बनवाई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई लखनऊ में जनपद पुलिस द्वारा की गई है।  

अफजाल अंसारी के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे

अफजाल अंसारी - फोटो : amar ujala
सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ कई थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक सांसद के खिलाफ मुहम्मदाबाद, नगर कोतवाली, मुहम्मदाबाद में गैंगस्टर, नोनहरा, भांवरकोल एवं चंदौली के चकरघंटा थाने में अन्य मुकदमे दर्ज हैं। गाजीपुर पुलिस लगातार सांसद की भू-संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है। 
 

कुर्की की खबर मिलते ही कार लेकर निकल गई सांसद की बेटी

पुलिस कार्रवाई की जानकारी दोपहर में ही सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत और उसकी बेटी को मिल गई थी। दोपहर में पुलिस पहुंचती इसके पहले ही सांसद की बेटी डालीबाग बंगले पर पहुंची और वहां से कार बाहर निकालकर अपने पालतू कुत्ते को बिठाया और वहां से चली गई। इस बात की पुष्टि पुलिस पूछताछ में नौकर के परिवारीजनों ने की है। बाद में हजरतगंज थाने और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम पर दर्ज बंगले पर पहुंची।
विज्ञापन

वहां मुनादी कराई। इस दौरान बंगले में नौकर का परिवार मौजूद था। पुलिस ने बाराबंकी के रहने वाले नौकरों को अपना सामान निकालने का मौका दिया। इसके बाद चार घंटे तक चली कार्रवाई में बंगले के अंदर व बाहर सभी दरवाजों पर ताला व सीलबंदी की कार्रवाई की गई। मुख्य द्वार पर पुलिस ने कुर्की के संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें