फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 47.5 किलो गांजा सहित BSF का जवान गिरफ्तार, पैसे के लालच में पूर्वांचल और बिहार में खपाता था माल

Fri, 19 Jan 2024 02:56 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

पकड़ा गया बीएसएफ का जवान ओडिशा और आंध्र प्रदेश से सस्ती दर पर गांजा खरीदकर पूर्वांचल और बिहार में बेचता था। वह बीएसएफ में 2003 में आरक्षक के पद पर तैनात हुआ था। वर्तमान में उसकी नियुक्ति हिसार हरियाणा में है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया बीएसएफ का जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी और जमानिया कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अभईपुर मोड़ के पास से बीएसएफ के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक पहिया और 47 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी बीएसएफ के नौवीं बटालियन अल्फा कंपनी हिसार हरियाणा में तैनात है। इस समय वह छुट्टी पर चल रहा था। एसपी ओमवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जमानिया श्मामजी यादव और एसओजी की टीम अभईपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार आती दिखाई पड़ी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन से गांजा बरामद किया। 

हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश के अनंत पुरम जिले केडी हीरेहाल थाना के कादालुरु निवासी पाटिल विजय भास्कर बताया। वह बीएसएफ में 2003 में आरक्षक के पद पर तैनात हुआ था। वर्तमान में उसकी नियुक्ति नौवीं बटालियन अल्फा कंपनी हिसार हरियाणा में है। 
विज्ञापन


पैसे के लालच में आंध्रप्रदेश व ओडिशा से सस्ते दर पर गांजा खरीद कर अपने वाहन से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार प्रांत में ज्यादा दाम पर बेचता है, तस्करी का कार्य तीन से चार बार कर चुका है। इस बार गांजा लेकर बिहार के तरफ जा रहा था। गिरफ्तारी टीम में जमानिया प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव और एसओजी प्रभारी रामआश्रय राय आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें