गाजीपुर। जन स्वास्थ्य के मद्देनजर 16 से बृहस्पतिवार तक जिले में पनीर-दूध के पांच नमूने जांच के लिए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य) रमेशचंद्र पाण्डेय ने बताया कि मिरनापुर तिराहा से एक जगह से मिश्रित दूध का एक और एक अन्य जगह से मिश्रित दूध का दो एवं भैंस के दूध का एक नमूना लिया गया। मालगोदाम रोड के पास से पनीर का एक नमूना लिया गया। नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, विरेन्द्र यादव, समला प्रसाद यादव, गोपालचन्द, गुलाबचन्द गुप्त एवं राजीव कुमार सिंह शामिल थे।