फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निरीक्षण में अनुपस्थित वार्डेन से बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का मंगलवार की रात में निरीक्षण किया। इस दौरान बालिकाएं भोजन करते मिलीं। मौके पर कुल नामंकित 68 के सापेक्ष 34 बालिकाएं उपस्थित मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए बालिकाओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में वार्डेन के उपस्थित नहीं होने पर बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि एक शिक्षक अवकाश पर थीं। मुख्य रसोइया उपस्थित मिलीं और सहायक रसोइया अनुपस्थित पाई गई। बच्चियों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की जांच के साथ ही खाद्यान्न की उपलब्धता तथा उसकी गुणवत्ता की भी उन्होंने जांच की। उन्होंने बच्चियों के शैक्षणिक अधिगम स्तर को भी जाना। नामांकन कम होने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में नामांकन बढ़ाने तथा शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश प्रदान किया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट हिदायत दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। साथ ही इस प्रकार का निरीक्षण आगामी दिनों में अन्य कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी किया जाएगा। इस मौके पर जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) हरिशंकर मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें