फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बाइक की टक्कर में जीजा-साली घायल, गंभीर

विज्ञापन
कासिमाबाद के सिधउत राजभर बस्ती के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर बाइक कार की टक्क? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सिधउत गांव स्थित राजभर बस्ती के सामने मगंलवार की सुबह आठ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर आमने-सामने बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साली गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर कला गांव निवासी जितेंद्र राम (35) की बहन की शादी आठ जून को है। जितेंद्र राम शादी का निमंत्रण देने के लिए ससुराल कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिधउत गांव निवासी विंध्याचल राम के घर बाइक से गया था। घर लौटे समय साली किरण (20) को लेकर बाइक से जा रहा था। जैसे ही सिधउत राजभर बस्ती के सामने बाइक सवार पहुंचा सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा और साली गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें