फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मासूम के दोनों पैर, आंख, कान, अंगूठा, सिर से चमड़ी और बाल तक थे गायब

विज्ञापन
मृतक सिद्धार्थ कुशवाहा की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल के गोड़ीखास गांव के मासूम सिद्धार्थ के शव का बृहस्पतिवार की देर शाम दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के दोनों पैर, आंख, कान, अंगूठा और सिर से चमड़ी सहित बाल तक गायब है। पोस्टमार्टम में भी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका। हालांकि पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, शव मिलने से तीन दिन पहले ही मासूम की मौत हो गई थी। ऐसे में बच्चे की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया और उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, डीएनए टेस्ट के लिए जांघ की हड्डी, दांत व अन्य ऑर्गन भी सुरक्षित किया गया है, जो जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गोड़ी खास गांव निवासी जामवंत कुशवाहा उर्फ पिंटू का चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ छह जुलाई को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला था। ऐसे में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 9 जुलाई को मासूम का क्षत-विक्षत शव घर से महज 45 मीटर दूर चरी के खेत में मिला था। खेत से दुर्गंध आने पर जब ग्रामीणों ने देखा तो पता चला कि मासूम का शव पड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की गुत्थी सुलझाने के लिए विसरा को जांच के लिए भेजने में जुटी हुई है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। हालांकि, देर रात हुए पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए विसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि मौत के कारणों का पता लग सके।-डॉ.ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक

मृतक सिद्धार्थ कुशवाहा की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें