सादात थाना क्षेत्र के मलौरा गांव में समरसेबल के करंट की चपेट में आने से मौत की खबर में--------म
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के मलौरा गांव में शुक्रवार को सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। वह कक्षा आठ का छात्र था और विद्यालय से घर लौटने के बाद हाथ-पैर धोने गया था। बालक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सादात थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि गांव निवासी लोरिक पाल का पुत्र अमित पाल (13) कक्षा आठ का छात्र था। वह स्कूल से घर लौटा था। घर के बाहर हाथ-पैर धोने के दौरान वहां लगे सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गया। परिजन जबतक उसे अस्पताल लेकर जाते, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं। बेटे की मौत से पिता लोरिक पाल और मां अनिता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
सादात थाना क्षेत्र के मलौरा गांव में समरसेबल के करंट की चपेट में आने से मौत की खबर में--------म