फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: केड़वड़िया फाटक पर युवक की लापरवाही से टूटा बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
(परिवहन की खबर)फोटो: 02
विज्ञापन

- करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बूम को कराया ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर केड़वड़िया-रामपुर घाट मार्ग फाटक के पास बृहस्पतिवार को एक युवक की लापरवाही से बंद रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूट गया। वह फाटक गिरा होने के बाद भी जबरन अंदर घूसकर हाथ से फाटक उठाने का प्रयास किया। जिससे बूम टूट गया। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने बाइक सहित युवक को हिरासत में ले लिया। बूम टूटने से कई ट्रेनों का संचालन स्लाइडर गेट के सहारे हुआ। दो घंटे की मशक्कत के बाद बूम ठीक हो सका।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर वाराणसी की ओर से आ रही एक मालगाड़ी को पास कराने के लिए गेटमैन ने केड़वड़िया-रामपुर घाट मार्ग पर स्थित क्रॉसिंग का गेट बंद किया था। इसी दौरान नगर के पसियान मोहल्ला निवासी पिंटू सरोज अपनी बाइक लेकर बंद गेट के अंदर घुस गया। उसने ट्रैक पार कर दूसरे किनारे पर जाने के लिए बूम को उठाने का प्रयास किया, जिससे बूम टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने उसे बाइक सहित हिरासत में ले लिया। बूम टूटने के बाद गाड़ियों को स्लाइडर गेट के सहारे निकाला गया। आरपीएफ के कांस्टेबल आलोक कुमार तिवारी और जनार्दन यादव के अनुसार युवक ने बंद गेट के बावजूद अपनी बाइक अंदर घुसा दी। उसने ट्रैक पार करने के लिए बूम को जबरन उठाया, जिससे वह टूट गया। बूम टूटने के कारण रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात बाधित हो गया। पटना-सिकंदराबाद और पवन एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों को स्लाइडिंग गेट लगाकर संचालित किया गया। गेट ठीक होने तक क्रॉसिंग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर दयाशंकर यादव ने बताया कि बाइक चालक को हिरासत में लिया गया है। उसके ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें