सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कालीन भेंट करते निर्यातक काशीनाथ यादव। स्रोत स्वयं
भदोही। जिले के कालीन निर्यातकों ने बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान निर्यातकों ने पूर्व सीएम को भदोही में बनी एक विशेष कालीन भेंट की। इस कालीन पर अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिम्पल यादव की तस्वीर बनी हुई है। सुनहरे रंगों से सजी यह कालीन भदोही के बुनकरों की बारीक कारीगरी का शानदार नमूना है। अखिलेश यादव ने कालीन की गुणवत्ता और कारीगरी की सराहना की। पूर्व सांसद रमेश दुबे ने कहा कि भदोही की कालीन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और इस तरह के उपहार से जिले का मान बढ़ता है। मौके पर काशीनाथ यादव, मुंबई प्रदेश महासचिव दिनेश यादव समेत अन्य रहे।