फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की जद में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर गांव में सोमवार को बैक हो रही एक बोलेरो की जद में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि गहमर क्षेत्र के भीउराय मुहल्ला किशुनदेव सिंह (61) खेत पर गए थे। वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान करीब दो बजे ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग से गांव के अंदर पकड़ीतर जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात बोलेरो बैक हो रहा था। इसके जद में आकर किशुनदेव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन तब तक चालक वाहन सहि फरार हो गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना परिवार के साथ ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से वाहन के संबंध में पूछताछ की। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र अंशू सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें