गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार स्थित जनरल स्टोर और गैस पार्टस के दुकानदार से बुधवार की शाम बदमाशों ने मारपीट कर 14 हजार रुपये लूट लिया। तमंचे से आतंकित करते हुए लुटेरे फरार हो गए। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
पीड़ित दुकानदार संजय यादव ने बताया कि रायपुर बाजार स्थित जनरल स्टोर एवं गैस पार्टस की दुकान में शाम को तीन युवक पहुंचे और शराब पीने लगे। विरोध करने पर दुकानदार की पिटाई करने के साथ काउंटर में रखे 14 हजार रुपये लेकर असलहा लहराते फरार हो गए। पीड़ित की ओर से तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।