फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगज/ दिलदारनगर। दिलदारनगर के वार्ड नंबर पांच जामा मस्जिद की पास 250 केबीए के ट्रांसफार्मर में मंगलवार की दोपहर अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे नगर की दो वार्डो में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को पूरी रात बिताना पड़ा। वहीं दूसरे दिन पेयजल आपूर्ति के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जेई तापस कुमार ने बताया कि 32 घंटे के अंदर दूसरे दिन दूसरा ट्रांसफार्मर लाकर लगवा दिया गया है।
विज्ञापन

नंदगंज क्षेत्र के खिलवा बासाबन गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से जला हुआ। विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अब तक बदला नहीं गया। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से जले ट्रांसफार्मर की शिकायत ऑनलाइन कर दी गई, लेकिन अब तक जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल चार्ज और इनवर्टर चार्ज करने में होती है। लोग दूसरे जगह जा कर अपना मोबाइल चार्ज कर रहे हैं। इस उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद भी खराब हो रही है। ट्रांसफार्मर के जलने से खेतों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। इस बारे में जेई रमेश कुमार ने कहा कि स्टोर से एक दो दिन में ट्रांसफार्मर आने पर उसे लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें