फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पश्चिम बंगाल में जीत पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जखनिया मंडल प्रथम कार्यकर्ताओं के साथ पटाखा जलाते भाजपा व्यापा
विज्ञापन
गंगौली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बढ़त जीत पर कासिमाबाद चौराहे पर सोमवार की देर शाम भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां साझा कीं। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की बढ़त यह संकेत देती है कि आने वाले समय में अन्य प्रदेशों में भी पार्टी अपना परचम लहराएगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं था जबकि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और उसके कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर संघर्ष करते हैं और सफलता हासिल करते हैं।
विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां गुंडागर्दी पर अंकुश लगा है और जमीन कब्जाने तथा महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार बंगाल की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला, दीपक लाल श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, सौरभ सिंह, शिवजी गुप्ता, दिनेश राय, शशिकांत चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें