फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पशु अस्पताल में जलभराव, चहारदीवारी गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। ताड़ीघाट राजकीय पशु अस्पताल के परिसर में सोमवार को जलभराव हो गया। जलनिगम की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से अस्पताल परिसर में एक से दो फीट तक पानी भर गया, जिससे कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया। पाइपलाइन फटने के कारण फैले पानी से अस्पताल की चहारदीवारी का एक हिस्सा भी ढह गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। जलभराव के कारण अस्पताल में रखी हजारों रुपये की दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री खराब होने लगी है। पशु चिकित्सा सेवाएं ठप पड़ने से पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल में तैनात कर्मचारी भी जोखिम उठाकर ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। राजकीय पशु चिकित्साधिकारी गौरव द्विवेदी ने बताया कि जलभराव की सूचना मिलते ही जल निगम को पाइपलाइन की मरम्मत के लिए कहा गया है। परिसर से पानी निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें