फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा ने 7 स्थानों से 37 किमी निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के सैनिक चौराहा स्थित सैनिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा के प - फोटो : भाजपा
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी 12 अगस्त तक निकाल जाने वाले अपने सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा के मुताबिक पहले दिन सात स्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा कुल मिलाकर 37 किमी निकाली गई। रविवार को पहले दिन भाजपा जमानिया उत्तरी मंडल की तिरंगा, बाइक यात्रा अंबेडकर प्रतिमा देवरिया से निकल कर जीवपुर में शहीद विजय यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे मतसा में दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके पहले पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल की तिरंगा यात्रा बुजुर्गा मार्ग पर बबेडी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अशर्फिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली गई। जिला उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक अखिलेश सिंह की अगुवाई में यात्रा बबेडी चट्टी,सोहिलापुर होते सैनिक चौराहा प्रकाश नगर भुतहियाटाड़ पहुंची। चौराहे पर स्थापित सैनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा बाइक यात्रा सरैया,तुलसीपुर के रास्ते प्रसादपुर होते मंगलमड़ई छावनी लाइन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हीरा कुशवाहा के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण सभा कर समाप्त हुई। मनिहारी: मनिहारी मंडल प्रथम की ओर से तिरंगा यात्रा का निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रो शोभनाथ यादव,रामराज बनवासी, ओम प्रकाश राम, शिवपूजन चौहान, संयोजक गुलाब सिंह, कर्मवीर सिंह सोनू, संदीप सिंह, हंसराज राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कारगिल शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण-बिरनो : बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बद्दूपूर से शुरू हुई। बिरनो ब्लॉक परिसर में लगे शहीद निरंजन राजभर और कारगिल शहीद कमलेश सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और यात्रा क्यामपुर टोल प्लाजा पर समाप्त हुई। इस मौके धनंजय प्रजापति, अभिमन्यु सिंह मन्नू, गुड्डू गुप्ता, अनिल राजभर, ऋषि कुशवाहा, तेज प्रताप सिंह , माखन सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम पंचायत बिहरा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि कुमार रमेश सिंह पप्पू रहे। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिलामंत्री अवधेश राजभर, मंडल प्रभारी संकठा प्रसाद मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक राजेश चौहान, मंडल अध्यक्ष शिवमुनी चौहान आदि मौजूद रहे

डॉ आंबेडकर और संत रविदास की मूर्तियों की सफाई की-कासिमाबाद : भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल के कार्यकर्ताओं ने ने बाइक तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा के नेतृत्व में निकाला। यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर बहादुरगंज से प्रारंभ होकर बाजार, बस स्टैंड, सलामतपुर होते हुए सनेहुंआं अमृत सरोवर पर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं अमृत सरोवर स्थित डॉ आंबेडकर और संत रविदास की मूर्तियों की साफ-सफाई कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी रहे। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक कालीचरण जभर,अखिलेश राय, मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, धर्मेंद्र राय, मयंक राय आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक मंडल उपाध्यक्ष गिरीश निरंजन ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें