फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश से भाजपा की विदाई तय: अरविंद

विज्ञापन
कासिमाबाद। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मंचासीन सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद रा - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार गरीबों के साथ खिलवाड़ कर रही है। पांच किलो मुफ्त राशन देकर पूरे देश में जरूरी वस्तुओं के दाम दो गुना से अधिक बढ़ाकर सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। ये बातें रविवार को खेताबपुर चट्टी पर आयोजित सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से झूठ की राजनीति कर रही है। यही कारण है कि सुभासपा ने समय रहते इनके झूठ और चालबाजी को पकड़ लिया और गठबंधन से बाहर हो गई। हमने गठबंधन ही नहीं छोड़ा हमने सरकार से भी हटकर यह बता दिया कि तुम्हारे प्रलोभन में ओमप्रकाश राजभर आने वाले नहीं हैं। भाजपा की सरकार जो डबल इंजन की सरकार कही जा रही है, वह उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को बेचने में लगी है। प्रदेश गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार से त्राहि-त्राहि कर रहा है लेकिन सरकार के लोगों के ऊपर इसका असर नहीं है। सरकार के लोग उत्सव मना रहे हैं। कहा कि करोड़ों रुपये सरकारी खजाने का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की रैलियों पर खर्च कर जनता को यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि जनता हमारे साथ है। सरकारी कर्मचारियों को प्रधानमंत्री की रैलियों में सरकारी बसों से ले जाकर कुर्सियां भरी जा रही हैं। आज उनके पास लोग नहीं हैं।
कहा कि समाजवादी पार्टी और सुभासपा के गठबंधन से मोदी और योगी की नींद हराम हो गई है। उत्तर प्रदेश से भाजपा और योगी की विदाई निश्चित है। कहा कि कार्यकर्ता तन-मन से लग जाएं और इस सरकार को उखाड़ फेंकें। कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग आज अयोध्या में भगवान राम के नाम पर खरीदी गई जमीन में लूटपाट कर रहे हैं। भगवान श्रीराम अब माफ नहीं करेंगे। इस मौके पर अवसर पर पूर्व विधायक फेफना संग्राम यादव, महेंद्र चौहान, डॉ. संतोष पांडेय, शक्ति सिंह, जिलाध्यक्ष सपा रामधारी यादव, जिलाध्यक्ष सुभासपा लल्लन राजभर, जयनाथ राजभर, अवधेश यादव, संतोष यादव, सिंहासन राम, नरेंद्र विश्वकर्मा, फूलमती राजभर आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता दीनानाथ यादव एवं संचालन शिवकुमार यादव मामा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें