फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में सपा विधायक ने सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की ओर से समाजवादी चौपाल का आयोजन मंगलवार को भगीरथपुर, मलसा, ढढनी गांव में आयोजित किया गया। इस दौरान जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों और युवाओं को छलने का काम किया है। सपा शासनकाल के कराए गए तमाम विकास कार्यों को वर्तमान सरकार अपना बताकर प्रदेश के लोगों को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर फर्जी मुकदमा कायम कराकर उन्हें डराने रही है। यह निंदनीय है। रोजगार मांगने पर बेरोजगार युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। चौपाल में उमड़ रही भीड़ से साफ है कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की होगी। कहा कि चुनाव नजदीक आता देख भाजपा वोटर लिस्ट से सपा समर्थित लोगों का नाम कटवाने में जुट सकती है, इसको लेकर कार्यकर्ता सतर्क रहें। कहा, कृषि कानून लाकर भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, जब किसानों ने एकजुटता का परिचय दिया तो केंद्र की भाजपा सरकार को अपने पांव पीछे खींचने पड़े। सरकार ने पांच वर्ष में विकास ने नाम पर महज महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता फैलाने का काम किया है। सपा सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी, बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश यादव, मदन यादव, भीम यादव, सोनू यादव, झिल्लू यादव, सत्यप्रकाश, झमेलू, विपुल, रामगति, सुदर्शन राम, रामबचन पटेल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मोहन बागी और संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें