फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के सांई की तकिया गांव के बाहर औड़िहार-जौनपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तबतक चालक ट्रक लेकर भाग चुका था।
विज्ञापन

बहेरी गांव निवासी अली शेर (25) बाइक से कहीं गए हुए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। वहीं बेलहरी केड़वां गांव निवासी मोनू राजभर (22), सूरज राजभर (25) और ओमकार यादव एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं से आ रहे थे। सांई की तकिया गांव के बाहर औड़िहार-जौनपुर मार्ग पर जौनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार अली शेर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मोनू राजभर, सूरज राजभर और ओमकार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। इधर घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृत युवक के परिजन बिलख रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि परिजन घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए हैं। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के चाचा मोहम्मद शरीफ की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें