फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार पिता और पुत्री घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जंगीपुर थाना क्षेत्र के लावा निवासी महेश पाल (55) अपनी पुत्री प्रियंका पाल (22) को बाइक से टीईटी की परीक्षा दिलाने के लिए मलसा लेकर जा रहे थे। भगीरथपुर गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन को देख वह अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ाकर रुके थे। इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को हिरासत में लेने के साथ चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें