फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारा गांव के युवक से बक्सर में बाइक और मोबाइल की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव निवासी एक युवक से लुटेरों ने बिहार प्रांत के चौसा-बक्सर मार्ग पर मिश्रवलिया से हमीदपुर गांव के बीच रविवार की रात बाइक और मोबाइल लूट लिया। फायरिंग भी की। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जैसे पहुंचे। एक लुटेरा अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी सैयद शाहिद रात 10 बजे बाइक से प्रयागराज से आ रहे अपने भाई सैयद शाकिम को लेने के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान चौसा- बक्सर मार्ग पर दो बाइक सवार चार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग करने के साथ बाइक और मोबाईल लूट ली। इधर सूचना पर पहुंची बक्सर पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा और लुटेरे की बाइक भी बरामद की। पीड़ित ने बताया कि बक्सर जनपद के मुफस्सिल थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें