फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार दूर करना बड़ी चुनौती : भाकपा

विज्ञापन
भाकपा के जिला कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस पर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 97वां स्थापना दिवस भारद्वाज भवन में रविवार को मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को दूर करना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

भाकपा की लंबी संघर्ष की यात्रा का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में पार्टी ने त्याग, बलिदान, कुर्बानी की अनूठी मिसाल पेश की थी। बहुत से लोग जेल में बंद हुए, शहीद हुए लेकिन तमाम दुश्वारियों को झेलते हुए भारत माता को आजाद कराने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद जमींदारी उन्मूलन, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निर्माण कराने, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवीपर्स खत्म कराने, आतंकवाद के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने कुर्बानी दी। संप्रग प्रथम की सरकार में नरेगा, सूचना प्राप्त करने का अधिकार, आदिवासी, वनवासियों को पांच बीघा जमीन देने एवं जंगल की लकड़ी, फल-फूल का उपभोग करने का कानून बनवाने का काम किया।
वक्ताओं ने कहा कि आज संविधान पर खतरा पैदा हो गया है। लोकतंत्र, धर्म निरपेक्षता, समाजवादी प्रावधानों पर खतरा है। भारत की मिली जुली संस्कृति, सभ्यता, साझी विरासत को धूल-धुसरित किया किया जा रहा है। जनता के प्रमुख सवाल बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों का सवाल, कानून व्यवस्था है। यह प्रमुख चुनौती हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, सह सचिव रामअवध, जनार्दन राम, राम शुक्ला, डॉ. रामबदन सिंह, रामबदन यादव, श्यामा प्रसाद, रामलाल, डॉ. इकबाल, काजी फरीद आलम, ईश्वरलाल गुप्ता, शमीम अहमद, बच्चेलाल, इरशाद अहमद, शिवमूरत बिंद, राजीव सिंह, चतुरी मास्टर, अवधनारायण ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामायन यादव और संचालन रामअवध ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें