शेरपुर गांव में इनामी कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता में जोर आजमाईश करते पहलवान। संवाद
- फोटो : credit
क्षेत्र के शेरपुर गांव में अष्ट शहीदों की स्मृति में मंगलवार को इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर भारत केसरी हाथरस के रामेश्वर यादव ने कुरुक्षेत्र के अंकित, शेरपुर के मृत्युंजय ने कनेरी गौरा के संजय और मुहम्मदाबाद के रिशु ने चंदौली के कलीम को पटकनी दी।
प्रतियोगिता में शेरपुर के रामप्रवेश, अयोध्या के गोविंद-सलमान, विशाल-आनंद, निखिल-अनूप, अर्जुन-रमन, और आशीष का मुकाबला बराबरी पर रहा।
इससे पहले मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवध किशोर राय और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने दंगल का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि दंगल से नवोदित पहलवानों को प्रतिभा निखारती है।
निर्णायक की भूमिका कालिका पहलवान और रमेश पहलवान ने निभाई। संचालन पहलवान पवन सिंह, वसीम पहलवान ने किया। स्वागत संयोजक पूर्व जिला केशरी विकास राय ने किया।
इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना राय, पीयूष राय, नवीन राय, दुर्गाप्रसाद राय, अजय राय, ज्ञानेंद्र राय, दीपक पहलवान, आनंद राय पहलवान, नागा राय पहलवान मौजूद रहे।