देवकली बाजार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के युवा सम्मेलन में दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि अं
देवकली। बाजार के डीहबाबा मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा सम्मेलन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि युवा सनातन के अनुकूल आचरण करें।
मुख्य अतिथि यूपी कॉलेज के पूर्व छात्रनेता अंकुर श्रीवास्तव, रितेश पांडेय, जौनपुर के शासकीय अधिवक्ता मनोज और खंड कार्यवाह प्रवीण पंकज ने मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अंकुर श्रीवास्तव ने कहा राष्ट्रीय स्वयं संघ का पंच प्रण समाज में समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, स्वदेशी बोध और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसमें देश ही नहीं दुनिया के अलग-अलग देशों से स्वयंसेवक कार्य करते हैं। दैवीय आपदा, धर्मांतरण, आदिवासी सेवा के साथ समाज के उत्थान में स्वयंसेवक योगदान देते है। युवाओं को सनातनी सभ्यता के अनुकूल आचरण करना चाहिए। इस मौके पर रितेश पांडेय फैलू सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, ऋषिकेश सिंह, तेरसू यादव, गुरु प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता खंड कार्यवाह प्रवीण पंकज व संचालन पुनवासी राम ने किया।