फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ और कुआं के सुंदरीकरण का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की तरफ से आदर्श बाजार चौराहा के पवहारी बाबा गेट के पास आरओ वाटर प्लांट एवं बगल में स्थित मंदिर के पास अवस्थित कुआं के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल एवं परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पालिका सीमा से हटकर ग्रामीण इलाके के लोगों को भी इसका भरपूर लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सरोज कुशवाहा ने पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। पूर्वअध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका ने पिछले कार्यकाल में 10 एवं इस कार्यकाल में अब तक तीन आरओ वाटर प्लांट जनता को समर्पित किया है। लगभग सात आरओ वाटर प्लांट शीघ्र ही जनता को समर्पित होगा।
कुआं के सुंदरीकरण की चर्चा करते हुए कहा कि प्रथम निविदा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 22 कुओं के सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। आगे भी 25 कुओं के सुंदरीकरण की योजना पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने नगर में दो स्थानों कचहरी एवं लंका पर मुफ्त में वाई-फाई की सुविधा का जिक्र करते हुए कहा कि इन स्थानों के 100 मीटर की रेडियस में आम लोगों को इसका नि:शुल्क लाभ प्राप्त हो रहा है। घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए 10 घाटों को चिह्नित कर कार्य शुरू किया जा रहा है। पूर्व सांसद सरजू पांडेय की प्रतिमा पर भी सीढ़ी एवं अन्य आवश्यक कार्य कराने के लिए निविदा की गई है। कार्यक्रम में पूर्वनगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, सुरेश बिंद, अमरनाथ दूबे, सोमेश मोहन राय, रूपकतिवारी, रामानुज राय, नफीस, हरिलाल गुप्ता, कमलेश बिंद, दिग्विजय पासवान, शेषनाथ यादव, परवेज अहमद, संजय कटियार, शहबान अली, विनोद कुशवाहा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता क्षेत्रीय सभासद अनिता देवी एवं संचालन पूर्व सभासद अशोक मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें