फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा कैंटीन का बीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के जमानिया विकासखंड परिसर में अस्थाई प्रेरणा कैंटीन का शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई सहित जरूरी निर्देश दिए। मालूम हो कि विकासखंड में आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला कांति को अस्थाई प्रेरणा कैंटीन को संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

कैंटीन खुल जाने से विकासखंड में आए लोगों सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को चाय समोसा नाश्ता लंच आदि के लिए सहूलियत मिलेगी। दुकानदारों की मनमानी पर लगाम लग सकेगी। इस कैंटीन का बीडीओ हरिनारायन ने औचक निरीक्षण किया और कैंटीन के आसपास गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। चेताया कि किसी प्रकार का रैपर परिसर में नहीं दिखाई देना चाहिए। कूड़ा को कूड़ेदान में डालें और कैंटीन के आसपास साफ-सफाई की पूरी जिम्मेदारी कैंटीन संचालक की है। उन्होंने कैंटीन में बनाकर रखी सामग्री को ढका देख तारीफ की और संचालक का उत्साहवर्द्धन किया। इस संबंध में बीडीओ हरिनारायन ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इस कैंटीन को खुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें