फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार डांसर हत्याकांड: आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल की मां रो-रोकर बोली- मेरा लाल बहुत अच्छा, वो ऐसा नहीं कर सकता

Wed, 13 Sep 2023 04:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

एक नेपाली युवती (बार डांसर) की हत्या के आरोप में गाजीपुर के चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेंदू उपाध्याय जेल की  सलाखों के पीछे है। आरोपी की मां इसे साजिश बता रही है। उनका कहना है कि मेरा बेटा बहुत अच्छा है। 
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल राकेंदू उपाध्याय kr cex - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरा मन मानने को तैयार नहीं है। ऐसा मेरा बेटा कभी नहीं कर सकता है। गाजीपुर के चंद्रशेखर कॉलोनी में पला-पढ़ा है, वहां के लोगों से पूछ सकते हैं, मेरा बेटा बहुत अच्छा है। यह कहना है लाचार मां शारदा उपाध्याय का, जिनका बड़ा पुत्र लेफ्टिनेंट कर्नल राकेंदू उपाध्याय उर्फ बबलू एक नेपाली युवती की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे है। मां शारदा उपाध्याय और छोटे भाई मनीष उपाध्याय के साथ परिवार के लोग बिलख रहे हैं। घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। वे समझ में नहीं पा रहे हैं कि आखिरकार यह कैसे हो गया।

विज्ञापन


बाल विकास परियोजना में सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त शारदा उपाध्याय कोई फोन आने और घटना के बारे में पूछने पर फफक कर रो पड़ती हैं। छोटे भाई मनीष उपाध्याय ने जैसे ही बड़े भाई के बारे में बताना चाहा, उनका गला भर आया और आंखों से आंसू बहने लगे। रुंधे हुए गले से बताया कि फोन पर बहुत कम ही बात होती थी, व्हाट्सएप के जरिए लिखकर हाल-चाल पूछते थे। बच्चे की तरह समझाते थे।

लाचार मां और पत्नी बच्चों के साथ सुबकने को मजबूर

मनीष ने कहा कि मेरे भाई को फंसाया गया है। सरल स्वभाव के साथ पढ़ने में होनहार भइया हमेशा अच्छी सीख देते थे। घर में एक लाचार मां और पत्नी बच्चों के साथ सुबकने को मजबूर हैं। किसी का मन मानने को तैयार नहीं है कि होनहार और सरल स्वभाव के बडे भाई ने इस तरह का कदम उठाया होगा।
ये भी पढ़ें: प्यार...धोखा और खूनी अंजाम: पत्नी को हुआ शक तो गाड़ी पर लगाया जीपीएस, फिर फौजी ने प्रेमिका को लगा दिया ठिकाने

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इस दर्द को किससे बयां करूं, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अभी दो वर्ष पूर्व पिता वाल्मीकि उपाध्याय की मौत हो गई थी। पिता का साया उठने के दर्द से अभी परिवार उबरा ही नहीं था कि ऐसी घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें