करीमुद्दीनपुर। क्षेत्र में एसबीआई की शाखा नहीं होने से खाताधारक परेशान हैं। वह 15 से 20 किमी की दूरी तय कर बलिया के रसड़ा और मुहम्मदाबाद जा रहे हैं। लोगों ने कस्बे में बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।
क्षेत्र निवासी फकीरचंद यादव, सियाराम यादव एवं नरसिंह यादव ने कहा कि यूनियन बैंक की शाखाएं करीमुद्दीनपुर, लठ्ठूडीह और बैक ऑफ इंडिया की शाखा लठ्ठूडीह (दुबिहा मोड़) पर है, लेकिन स्टेट बैंक की शाखा 15-20 किमी दूर रसड़ा और मुहम्मदाबाद में है। कहा कि अन्य प्रदेशो में कार्यरत अधिकांश लोगों का खाता स्टेट बैंक में है। लोगों ने कहा कि अगर स्टेट बैंक की शाखा उतरांव मोड़ और दुबिहा मोड़ पर खुल जाए तो लोगों को काफी सहूलियत होगी।