मरदह। थाना क्षेत्र के महेंगवा गांव के सामने चार दिन पूर्व वाराणसी-गोरखपुर मार्ग स्थित डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार बैंक कैशियर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था। जहां शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
बोगना गांव स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के कैशियर विक्रम सिंह (23) निवासी सिविल लाइंस जनपद फत्तेहपुर अपनी ड्यूटी निभाकर 22 मार्च की शाम कासिमाबाद स्थित किराये के मकान पर जा रहे थे। महेंगवा गांव के सामने निर्माणधीन फोरलेन के गलत डायवर्जन केचक्कर में डिवाइडर से जा टकराएं और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान विक्रम सिंह की मौत हो गई।