फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी भरा ट्रक पलटा, घंटों जाम

विज्ञापन
नोनहरा थाना के कठवामोढ़ के पास पुलिया पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कठवामोड़। जिला मुख्यालय से मुहम्मदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत कठवामोड़ के पास इन दिनों फिर जाम लगना शुरू हो गया है। पुलिया के नीचे बनाए गए सब-वे पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे गिट्टी भरा ट्रक पलट जाने से रास्ता बाधित हो गया। इसके बाद वहां जाम लगने लगा जो दोपहर बाद तक जारी रहा। यहां पुलिया के नीचे की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस मार्ग से होकर गुजरने वाली गाड़ियां जहां-तहां फंस जाती हैं तथा संतुलन बिगड़ जाने पर पलट जाती है। जिससे जाम लगने लगता है।
विज्ञापन

बेसो नदी पर बनी इस पुलिया पर भी भारी वाहनों के प्रवेश बंद हैं और वहां पुल के दोनों किनारों पर एंगल लगा दिया गया है। इस एंगल के पास छोटे चार पहिया वाहन आ कर फंस जाते हैं। ट्रक, बस जैसे वाहन पुलिया के नीचे बनाई गई सड़क से गुजरते है। यह सड़क संकरा भी है तथा इस पर बड़े - बड़े गड्ढे हैं जिसका खामियाजा बड़े वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है। शुक्रवार को सुबह गिट्टी भरे ट्रक के पलट जाने के बाद जाम लगना शुरू हो गया। जो धीरे- धीरे दो किलोमीटर तक जाम लग गया। सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम इतना भयंकर हो गया कि एक कदम भी चलना कठिन रहा। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के चलते कासिमाबाद मार्ग पर भी आंशिक जाम का असर बना रहा। पुलिस की सक्रियता की वजह से ट्रक की गिट्टी दूसरे ट्रक में लदवाया गया। इसके बाद क्रेन से गिरे ट्रक को हटा कर रास्ता साफ कराया गया। करीब तीन बजे आवाजाही सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें