फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया फरार कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद क्वारंटीन सेंटर से भागे संक्रमित युवक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया है। उसके पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बुधवार की रात सेंवराई स्थित क्वारंटीन सेंटर स्व. चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय में रखे गए एक युवक के संक्रमित होने की सूचना मोबाइल पर मिली। वह कोरोना पॉजिटिव का मैसेज पढ़ते ही वहां से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने बृहस्पतिवार को देर रात पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस की निगरानी में उसे वापस क्वारंटीन सेंटर लाया गया, जहां से उसे कोरोना वार्ड में ले जाया गया। इस बाबत उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का मैसेज मिलने के बाद क्वारंटीन सेंटर से भागे संक्रमित व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर ही पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। जिसे पुलिस की निगरानी में कोरोना वार्ड में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें