गाजीपुर में गजल होटल की 17 दुकानें कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के महुआबाग स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के गजल होटल के प्रथम तल पर बने 17 दुकानों को बुधवार को कुर्क किया गया। जिला और पुलिस प्रशासन की टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के तहय यह कार्रवाई की। कुर्की के दौरान पीएसी और कोतवाली पुलिस टीम मौजूद रही।
गजल होटल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बीते वर्ष अक्तूबर माह में हुई थी। इसके बाद कई और स्थानों पर भी मुख्तार की बेनामी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी। बीते 21 दिसंबर को डीएम एमपी सिंह ने गजल होटल के दुकानों को कुर्क करने का आदेश जारी किया।
दुकानदारों ने नहीं माना आदेश
इधर निर्देश मिलते ही मंगलवार देर शाम महुआबाग पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी 17 दुकानों को खाली करने का आदेश दिया। आदेश के बाद भी दुकानदारों द्वारा दुकान खाली नहीं किया गया। ऐसे में बुधवार सुबह 10 बजे पहुंची पुलिस टीम ने दुकानदारों से दुकान खाली करने को कहा।