फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आजमगढ़, प्रयागराज और मऊ जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। युवराजपुर गांव स्थित इंटर कॉलेज के मैदान पर सीआरपीएफ के शहीद एएसपी विश्वंभर सिंह की स्मृति में 35वीं राज्य स्तरीय सीनियर डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में विद्यापीठ (वाराणसी), युवराजपुर, आजमगढ़, यूपी पुलिस प्रयागराज और मऊ ने अपने-अपने मैच जीत लिए। शुक्रवार को दूसरे दिन का शुभारंभ चर्चित पटकथा लेखक शांतिभूषण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में विद्यापीठ (वाराणसी) ने चंदौली को लगातार दो सेटों 25-19 और 25-19 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबले में मेजबान युवराजपुर ने झारखंड को 15-12 और 15-11 से हराया। तीसरे मैच में आजमगढ़ ने बलिया को 15-12 और 15-12 से पराजित किया। चौथे मुकाबले में यूपी पुलिस प्रयागराज ने गोरखपुर कॉलेज को रोचक मुकाबले में 15-12 और 22-20 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें