गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में सात से 21 अप्रैल तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल पुरुष, डबल पुरुष, एकल स्टाफ, कैरम, शतरंज और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में 88 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः अविनाश कुमार, रविकांत व आदर्श कुमार को दिया गया।
शतरंज में विवेक सिंह प्रथम, अनिमेष सिंह द्वितीय और नितिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। कैरम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः अमित दुबे, राजेश त्रिपाठी व बबलू तिवारी को दिया गया। बैडमिंटन (एकल) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः संजीत कुमार, अमित दुबे और राजू कुमार ने प्राप्त किया।
बैडमिंटन (एकल स्टाफ) में पहले स्थान पर रोशन कुमार व दूसरे स्थान पर सत्येंद्र कुमार रहे। बैडमिंटन (डबल) में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः अमित दुबे और संजीत कुमार, संजय कुमार और छविराम, व बबलू कुमार और पवन ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य एसके राय की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।