दुल्लहपुर भुड़कुड़ा कोतवाली के घटारो गांव में रविवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान एक ट्रैक्टर और एक बाइक कुर्क की गई। इस कार्रवाई से माफियाओं में खलबली मची हुई है।
भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि घटरो गांव निवासी वीरेंद्र यादव शातिर अपराधी और कोतवाली काहिस्ट्रीशीटर है। इसके द्वारा वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव के दौरान प्रतिद्वंदी पर अपने साथी आजगमढ़ जनपद के तरवा थाने के हिस्ट्रीशीटर गंगा यादव के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया था। इसी प्रकार दोनों ने अनेक अपराध किए हैं। दोनों के विरुद्ध स्थानीय थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों को जेल भेजा गया है। जो जेल में निरुद्ध हैं।अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए डीएम के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र यादव के दोनों वाहन को कुर्क किया गया है। कुर्क करने वाली टीम में कांस्टेबल नीतीश कुमार, रवि राय, सुधीर पटेल, अखंड प्रताप, राजेश कुमार, अजय यादव ,शालू सिंह आदि मौजूद रहे।