फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में भठवां गांव के युवक की मौत, घर पहुंचा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर के भठवां गांव के एक युवक की मुंबई में पेटिंग कार्य के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण मौत हो गई। दो दिन बाद रविवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों के रोने- बिलखने से मातम पसर गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुभाष राजभर (34) बीते दस मई को मुंबई गया था। कुर्ला में वह मजदूरी करता था। बीते 25 मई एक मकान को पेंटिंग का कार्य करते समय सीढ़ी से पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बीते 27 मई को उसकी मौत हो गई।
मृतक का शव मुंबई से विमान द्वारा लखनऊ लाया गया। इसके बाद मृतक के साथी शव लेकर भठवां गांव पहुंचे। घर पर शव पहुंचते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक की मा ललिया देवी और पत्नी पार्वती रोते- रोते अचेत हो जा रही थी। गांव की महिलाओं ने सात्वंना देकर उन्हें शांत कराया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें