फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पवन के सैकड़े की बदौलत आत्माराम अकादमी 163 रन से विजयी

विज्ञापन
स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के जीडीसीए मैदान पर आत्माराम अकादमी और वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ-बी की ट
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग आयोजित है। शुक्रवार को खेले गए मैच में आत्माराम अकादमी ने कप्तान पवन के शानदार सैकड़े की बदौलत एकतरफा मुकाबले में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ-बी को 163 रन से हरा दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आत्माराम अकादमी की टीम 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर 314 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान पवन ने 57 गेंद पर 113 एवं बाबू सिंह ने 21 गेंद पर 51 रन बनाए। मऊ की तरफ से आर्यन प्रजापति ने 4, अमूल्यम सिंह एवं आदित्य सिंह ने 2-2 तथा अमन गुप्ता एवं नील सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

315 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ-बी की टीम 29वें ओवर की अंतिम गेंद पर 151 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन प्रजापति ने 27 रन बनाए। आत्माराम अकादमी की तरफ से आयुष यादव ने 3, अखिलेश गौतम एवं नैतिक यादव ने 2-2 तथा कप्तान पवन एवं अमन यादव ने 1-1 विकेट लिया। मैच में सुनील और सौरभ ने अंपायर तथा आरू और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें