गाजीपुर। गंगाप्रसाद रामप्रसाद यादव इंटर कॉलेज रुहीपुर के सहायक अध्यापक अशोक कुमार पांडेेय को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ अब विभागीय जांच की जाएगी। उनके ऊपर विद्यालय में कार्यरत रहते हुए कूटरचित ढंग से सेवानिवृत्त प्रवक्ता की पेंशन प्राप्त करने का आरोप है।
गंगाप्रसाद रामप्रसाद यादव इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक रामवृक्ष सिंह यादव ने बताया कि 28 मई को धोखाधड़ी के आरोप में शहर कोतवाली में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी क्रम में गंगाप्रसाद रामप्रसाद यादव इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक शुक्रवार को कॉलेज परिसर में हुई। इस मौके पर कॉलेज के सहायक अध्यापक अशोक कुमार पांडेय को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। निलंबन अवधि में कॉलेज परिसर में उनके प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कॉलेज में फर्जी पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) के जरिये पेंशन और ग्रेच्युटी लेने के मामले में जांच के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया था। जांच में सामने आया कि इसके बावजूद वह फर्जी तरीके से पेंशन का भी भुगतान ले रहे थे। मामले की जांच में अनियमितता उजागर होने के बाद अशोक कुमार पांडेय सहित 13 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।