फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लताओं में गुम हो गए बिजली के खंभे और तार

विज्ञापन
सुहवल गांव में जंगली लताओं से घिरा बिजली के खंभें व तार। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। अधीक्षण अभियंता ने लगभग एक महीने पहले एलटी एवं एचटी विद्युत लाइनों, खंभों और तारों पर फैली जंगली घास एवं लताओं की सफाई (लैपिंग) के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अब तक इन निर्देशों पर अमल नहीं किया है। नतीजा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली व्यवस्था लगातार बाधित हो रही है। कई स्थानों पर विद्युत खंभों और तारों पर जंगली लताओं की वजह से लाइन दिखाई नहीं देती।
हल्की बारिश, तेज हवा या नमी बढ़ने पर बार-बार ट्रिपिंग, फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि विभागीय व्यस्तताओं के कारण लैपिंग का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।
विज्ञापन

अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि शीघ्र ही अभियान चलाकर विद्युत लाइनों की लैपिंग कराई जाएगी, ताकि बरसात के मौसम में ट्रिपिंग, शॉर्ट सर्किट और अन्य तकनीकी समस्याओं से उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

सुहवल गांव में जंगली लताओं से घिरा बिजली के खंभें व तार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें