फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमके आगमन से विकास की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/मनिहारी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दशहरा पर हथियाराम मठ आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और निर्देश दि। इस बीच, हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति ने कहा कि मौर्य के सिद्धपीठ आगमन से बुढ़िया माई धाम के आध्यात्मिक मंच से जनपद को करोड़ों की सौगात देंगे। कई मार्गाों के शिलान्यास की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम बुढ़िया माई के दरबार में पूजन और शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सिद्धेश्वर महादेव जाएंगे। वहां शमी, शक्ति, ध्वज और शिव पूजन करेंगे। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार उपमुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक सिद्धपीठ हथियाराम मठ में रहेंगे। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, संत श्रद्धालु सभा के साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
तैयारियों का जायजा लेने बुधवार दोपहर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सिद्धपीठ पहुंचे। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मातहतों के साथ सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचकर मठ सेवक लौटू प्रसाद के साथ हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ में उप जिलाधिकारी सूरज कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर दो प्लाटून पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात रही। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर सड़कों पर पिचिंग सहित हैलीपेड निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें