फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: सेना के जवान का बीमारी से निधन, पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम

Wed, 17 Nov 2021 11:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सेना के जवान पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू में तैनात सेना के जवान का दो दिन पूर्व इलाज के दौरान निधन हो गया था। बुधवार को पार्थिव शरीर गाजीपुर जिले के पैतृक गांव रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भिटूकुवा गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। इधर लाल के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भिटूकुवा गांव निवासी दीपक कुमार सिंह यादव(36) की 2009 में जम्मू में सेना के 72 एमईडी रेजीमेंट में नायक (डीएमटी) पद पर तैनाती हुई थी। करीब 20 दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें जम्मू के सेना कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 नवंबर को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इधर सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जम्मू से एंबुलेंस से लांस नायक प्रमोद सिंह और नायक सुबेदार गाम सिंह यादव जवान का पार्थिव शरीर सुबह सात बजे लेकर पैतृक गांव पहुंचे। इधर लाल का चेहरा देखकर पिता उदय नारायण सिंह यादव और माता संतरा देवी बिलखने लगी। तीन में दीपक सबसे बड़े थे। पत्नी ज्योति यादव अपने दोनों बच्चों प्रांजल और देविका को गोद में लेकर रोते-रोतेबेहोश हो जा रही थी। गांव के परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने जुटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें