वाराणसी। अपना दल कमेरावादी की बैठक रविवार को मीरापुर बसही स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें तय किया गया कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी।
इसकी तैयारी में गांव में तेजी से सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार पर जोर दिया जाएगा। बताया कि प्रदेश कमेटी से आए हुए पर्यवेक्षक की उपस्थिति में आगामी 20 दिसंबर को रोहनिया एवं पिंडरा विधानसभा के संगठन की समीक्षा की जाएगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपना दल कमेरावादी मजबूती से लड़ेगी। वाराणसी के जिला पंचायत की सभी सीटों पर समर्थित उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि वन बूथ टेन यूथ के तर्ज पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामलाल पटेल, राजेश पटेल, गगन प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष संजय पटेल, संजय आर्य मौजूद रहे।